जशपुर। पत्थलगांव शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी हैं. शहर में तीन दिन में पांच सड़क हादसों के बाद आज फिर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम संजय कुजूर बताया जा रहा हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शहर के लुड़ेग मार्ग पर पुरन तालाब के पास हुआ. वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हैं, जिसकी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी हैं.

बताया जा रहा हैं कि पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यहां इंदिरा चौराहा पर लगाएं स्वचालित सिग्नल लम्बे समय से ठप्प हो गया हैं. इस वजह से शहरी क्षेत्र में वाहनों की दुर्घटनाओं में अंकुश नहीं लग पा रहा हैं.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।