सराहनीय पहलः कोरिया जिले में जरूरतमन्दों को पुलिस बांट रही है हैप्पी मील
सराहनीय पहलः कोरिया जिले में जरूरतमन्दों को पुलिस बांट रही है हैप्पी मील

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में मदद के लिए वैसे तो हर किसी के हाथ बढ़े हैं लेकिन कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ पुलिस की हाथों में इन दिनों लाठी की जगह भोजन की थाली नजर आ रही है। शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमन्दों, मानसिक विक्षिप्त लोगो को पुलिस की थाली मिलने से ही निवाला मिल रहा है।

पुलिस ने इस थाली का नाम दिया है हैप्पी मील। मनेंद्रगढ़ शहर एवं आसपास आने वाले सभी स्थानों में निवासरत गरीब और असहाय लोगों को कोरोना काल में हो रही भोजन की समस्या को देखते हुए भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया की नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी,जनप्रतिनिधियों, और आमजनों के सहयोग से ये काम शुरू हो पाया है। सभी लोगों द्वारा इस पुनीत कार्य मे सहयोग कर रहे है।

जिसकी वजह से हम गरीब और भूखे लोगों को दोपहर और रात का भोजन पहुंचा पा रहे हैं। थाना प्रभारी सचिन सिंह ने कहा कि पुलिस भी मानवता के साथ कोरोना काल मे काम रही है। शहरवासियों के सहयोग से यह पुनीत कार्य हम कर रहे हैं।

See also  दंतेवाड़ा में 18 लाख के 3 नक्सलियों ने किया लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।