राजनांदगांव के इस ज्वेलर्स के यहां छापेमारी, 4 हजार किलो चांदी, 80 किलो सोना ट्रकों में भरकर रायपुर पहुंची टीम
राजनांदगांव के इस ज्वेलर्स के यहां छापेमारी, 4 हजार किलो चांदी, 80 किलो सोना ट्रकों में भरकर रायपुर पहुंची टीम

राजनांदगांव। शहर के नंदाई स्थित मोहनी ज्वेलर्स में रायपुर की रेवेन्यू इंटेलीजेंस टीम की छापामारी में लगभग 4 हजार किलो चांदी सहित 80 किलो से अधिक सोना सहित बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद हुई है जिसे एक ट्रक में भरकर रायपुर ले गई है। हालांकि, रेवेन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने कार्रवाई के संबंध में मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रेवेन्यू इंटलीजेंस की टीम 1 मई को दोपहर 12 बजे के आसपास नंदई स्थित मकान में छापामार कार्रवाई शुरू की। जो 2 मई को देर रात तक चल रही है। रेवन्यू इंटलीजेंस के अफसर 3 इनोवा में सवार होकर मोहनी ज्वेलर्स के मालिक के नंदई स्थित निवास में पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान किसी को न भीतर जाने दिया जा रहा है, और न ही किसी को बाहर जाने की अनुमति है।

सूत्र की मानें तो रेवेन्यू इंटलीजेंस के अधिकारियों के साथ रायपुर से उन 4 आरोपियों को भी लाया गया है, जिनसे पूछताछ के आधार पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, मोहनी ज्वेलर्स की दुकान और उनके एक निवास को भी सील किया गया है। घटना की पूरी जानकारी छापे की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।