टीआरपी डेस्क। आईपीएल के 14वें सीजन का आज होने वाला मैच टाल दिया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला मुकाबला आज नहीं खेला जाएगा। अब यह मैच बाद में खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग पर कोविड-19 का असर नजर आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो टीमें पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली हैं उनकी सुरक्षा भी अब संदेह के घेरे में है

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया पेसर पैट कमिंस उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी तबीयत ठीक नहीं हैं। इसके बाद कोलकाता का आज होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजिटिव हो गए है। समाचार एजेंसी ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि केकेआर के कैंप में केस आ गए हैं और ऐसे में बैंगलोर की टीम उनके खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहती। अधिकारी ने कहा, ‘वरुण और संदीप पॉजिटिव पाए गए हैं और ऐसे में बैंगलोर की टीम मैच नहीं खेलना चाहती।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।