रायपुर। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, IAS शिखा राजपूत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का दौरा कर वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेडियो डायग्नोसिस (एक्स-रे) विभाग, डीएसए ब्लॉक, स्त्री एवं प्रसूति रोग वार्ड, नियोनेटल केयर यूनिट (नर्सरी), एचडीयू वार्ड, कैंसर ओपीडी और कीमोथेरेपी कक्ष का अवलोकन किया। साथ ही प्रस्तावित एकीकृत 700 बिस्तरों वाले अस्पताल भवन स्थल का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान शिखा तिवारी ने अस्पताल में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की स्थिति और उनकी कार्यप्रणाली की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अस्पताल के किचन का भी निरीक्षण किया, जहां स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।

इसके अलावा, आयुक्त ने अस्पताल में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियनों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों की उपलब्धता और रिक्तियों के बारे में भी जानकारी ली। जहां मानव संसाधन की कमी देखी गई, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति पर विचार करने के निर्देश दिए।

See also  छत्तीसगढ़ में अब तक 781.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।