रायपुर। बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जांच पर केंद्र और राज्य सरकार में मतभेद उजागर हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस मामले में NIA जांच का निर्देश दिया है। वहीं राज्य सरकार न्यायिक जांच पर अड़ी हुई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को लेटर लिखकर NIA जांच के खिलाफ पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा इस मामले की जांच में पूर्ण  सहयोग की बात की गई थी। वहीं NIA द्वारा हत्याकांड की जांच किए जाने पर कांग्रेस के खेमे में हलचल मची हुई है।

इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है। सरकार ने इस मामले में पुनर्विचार का आग्रह किया है। राज्य सरकार ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मामले में न्यायिक जांच का हवाला दिया है। बता दें कि NIA को केंद्र सरकार से जांच के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। एजेंसी ने जांच की तैयारी भी शुरु कर दी है। हालांकि 15 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य शासन ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या कांड मामले की फाइल एनआईए को नहीं सौंपी है।

See also  इस विधानसभा क्षेत्र में जब मिले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, खिंचने लगी तस्वीरें, क्या कहा दोनों नेताओं ने..?

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।