रायपुर। एग्जिट पोल के पूर्वानुमान कांग्रेस के पक्ष में आने से कांग्रेस के खेमे में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना और परिणाम के बाद की तैयारियों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कोर कमेटी की आज शाम बैठक होने वाली है। बैठक लेने के लिए पीसीसी की प्रभारी कुमारी शैलजा भी आज रायपुर पहुंच रही हैं।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक राजीव भवन में शाम 8:30 बजे शुरू होगी। बैठक में मतगणना और परिणाम को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद रहेंगी। इनके अलावा PCC चीफ दीपक बैज और प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि कुमारी सैलजा आज शाम 7.40 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सीधे राजीव भवन पहुंचकर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी।

See also  अनिला भेंडिया-डोडी लोहारा विधानसभा चुनाव 2023

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।