टीआरपी डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के लगभग 15 स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि स्कूल से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।

हालांकि, प्रशासन ने सभी स्कूलों को खाली करने का आदेश दे दिया गया है, लेकिन उन्हें संदेह है कि किसी ने जानबुझकर ऐसा मेल किया है। फिलहाल, सभी संभावनाओं को खारिज करने से पहले पूरी जांच की जा रही है। कई स्कूलों के पास बम स्क्वॉड टीम जांच में जुट गई है।

डिप्टी सीएम ने भी इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एक स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला। मैं जांच करने के लिए यहां आया। अब तक यह एक धमकी भरा कॉल ही लग रहा है, लेकिन हमें इसे लेकर बहुत सतर्क रहना होगा।”

See also  कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और सरकार को जारी किया नोटिस

उन्होंने कहा, “माता-पिता थोड़े परेशान हैं, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस इस पर गौर कर रही है। कुछ शरारती लोगों ने ऐसा किया होगा, 24 घंटे में हम उन्हें पकड़ लेंगे। साइबर क्राइम पुलिस सक्रिय है, वे अपना काम कर रहे हैं। हमें भी सतर्क रहना चाहिए और लापरवाही नहीं करनी चाहिए।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।