बड़ी खबर : गृहमंत्री और SP को गाली दने वाला कांग्रेस नेता हिरासत में, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
बड़ी खबर : गृहमंत्री और SP को गाली दने वाला कांग्रेस नेता हिरासत में, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बालोद। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और एसपी को गाली देने वाले ललित साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दें ललित साहू का गृहमंत्री और SP को गाली देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसेक बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे डोंगरगांव के रास्ते में धर दबोचा।

बता दें ललित साहू के इस वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों से गाली गलौज और प्रदेश के मंत्री को औकात दिखाने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करने लगे। जिसके बाद आखिरकार उस कांग्रेस नेता (ललित साहू) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें अपनी राजनीतिक रसूख की सनक में ललित साहू ने सारी मर्यादा को तोड़ते हुए वर्दीधारी पुलिस जवानों के साथ जहां सरेराह जमकर गालियां दी। वहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि दम हो तो एसपी को बोल दो गाड़ी को ले जाकर दिखाये। खाकी पर राजनीतिक धमक का रौब दिखाना था तो नेताजी ने अपने ही पार्टी के गृहमंत्री तक को नहीं बख्शा। वीडियो में ललित साहू आवेश में आकर यह भी कहते दिख रहे हैं कि गृहमंत्री में दम नहीं है जो ललित साहू की गाड़ी को रोक ले। पूछना तामृध्वज साहू से… वीडियो में बकायदा ललित साहू अपने पद और अपना मोबाइल नंबर पुलिस जवानों को बताकर SP को बता देने की धौंस भी दे रहा है।

See also  रायपुर में लगेंगी वीर सावरकर और शहीद आकाश राव की प्रतिमाएं, निगम सभा में कई बड़े प्रस्ताव पास

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।