सचिव की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस नेता और अफसरों पर गिरी गाज, पुलिस ने किया FIR दर्ज

कोरिया। पंचायत सचिव छत्रपाल ने नेताओं और अफसरों जिम्मेदार ठहरा कर 22 फ़रवरी को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बता दें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जनपद के सीईओ (CEO) अनिल अग्निहोत्री और पंचायत निरीक्षक राजकुमार पांडेय पर कोटडोल पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े और पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले के साथ बड़ी संख्या में लोगों के थाने का घेराव करने के बाद कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज हुई है।

बता दें पिछले महीने 22 फरवरी को पंचायत सचिव छत्रपाल ने आत्महत्या कर ली थी और उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व सासंद प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ और पंचायत निरीक्षक मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जिसके आधार पर अब नामित तीनों लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

See also  ओड़िशा में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री Vishnudev Sai ने किया ये दावा…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।