कांग्रेस की सब्जेक्ट कमेटी की बैठक आरंभ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी हैं शामिल

रायपुर। नया रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन आरंभ हो चुका है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी की सब्जेक्ट कमेटी की बैठक आरंभ हो चुकी है। इस बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं।

इस बैठक में करीब 150 पदाधिकारी शामिल हुए है। इसमें 6 प्रस्ताव रखें जाएंगे। इन विषयों में कांग्रेस के तमाम नेता चर्चा करेंगे। इन विषयों पर कांग्रेस के नेता अपने सुझाव रखेंगे। बता दें कि इन 6 विषयों में से 3 विषयों में कल चर्चा होगी शेष 3 विषयों पर कांग्रेस 26 फरवरी चर्चा करेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।