टीआरपी। Contractor Ramki Company warned for poor cleanliness : राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल है, अलग-अलग इलाकों से शिकायत मिलने पर स्वयं महापौर मीनल चौबे ने सफाई कार्यों की समीक्षा की। महापौर ने जोन 8 के वार्ड 2 के कबीर नगर में 7 दिनों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं होने पर गहन नाराजगी जताई। महापौर ने सफाई का ठेका लेने वाली रामकी कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने पर कंपनी को चार गुणा जुर्माना भरना पड़ेगा।

निरीक्षण करने स्वयं फील्ड पर उतरेंगी महापौर


महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि रामकी कम्पनी में नगर निगम के 6 वार्डों को देखने वाला मात्र एक सुपर वाइजर है. ऐसे में आधे वार्डों में भी शत – प्रतिशत डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य संभव नहीं है। महापौर ने कहा है कि वे हर माह वार्ड पार्षदों सहित सफाई को सुधारने वार्डों का निरीक्षण करने स्वयं फील्ड पर उतरेंगी।

See also  छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के लिए नए सिरे से तैयार होगा रोडमैप

महापौर ने पार्षदों को सफाई कार्य को सुधारने राजधानी शहर में लगातार सजग और जागरूक रहकर वार्डों में निरीक्षण करने का सुझाव जनहित में दिया है। महापौर ने कहा है कि सफाई कार्य उनकी पहली प्राथमिकता है। सभी घरों से प्रतिदिन शत – प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सभी नियमित और ठेका सफाई कामगारों की ड्यूटी पर शत – प्रतिशत संख्या में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।

बहानेबाजी नहीं चलेगी

महापौर ने कहा कि सफाई व्यवस्था सुधार कार्य में कोई कोताही कदापि सहन नहीं की जाएगी। सफाई करने और कचरा उठाने को लेकर कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। प्रतिदिन पूरे शहर का कचरा उठना चाहिए. व्यवसायिक क्षेत्रों, बाजारों से कचरा उठाना रामकी कम्पनी की जिम्मेदारी है। य जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं करने पर चार गुना जुर्माना का सामना करने राम की कम्पनी तैयार रहे।

कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई

See also  ज्योतिष का महासंयोग: 30 अप्रैल को मेष राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगा अपार धन

महापौर ने बाजारों में कचरा फैलाने वालों पर लगातार जुर्माना लगाने जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है। महापौर ने जोन 8,9,10 क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में मुख्य मार्गाे, नालों, नालियों की वर्तमान सफाई व्यवस्था सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ सुधारने अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही पार्षदों और अधिकारियों और रामकी कम्पनी प्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ दिलवाई।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।