टीआरपी डेस्क। Bihar Election 2025 Exit Poll : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई है। इन अनुमानों के आधार पर कहा जा रहा है कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनते नजर आ रही है।

तेजस्वी यादव ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है। वहीं, चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को एग्जिट पोल में बड़ा प्रदर्शन नहीं मिला है। सर्वे के अनुसार, जन सुराज को 0 से 6 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है।

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें बहुमत का आंकड़ा 122 है। इस समय राज्य में एनडीए की सरकार है, जबकि विपक्ष में आरजेडी, कांग्रेस, लेफ्ट और वीआईपी पार्टी का महागठबंधन है। दोनों ही गठबंधनों ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी जीत का दावा किया था। अब सबकी निगाहें वास्तविक नतीजों पर टिकी हैं।

शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग
दूसरे चरण के मतदान में शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इस बीच जेडीयू ने एक्स पर दावा किया कि “बिहार ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। अब कई लोग ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे और हार के बहाने ढूंढेंगे।”

एग्जिट पोल के नतीजों में चिराग पासवान की पार्टी को 6 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पिछली बार उन्होंने अलग चुनाव लड़ा था, जिससे जेडीयू को नुकसान और आरजेडी को फायदा हुआ था। लेकिन इस बार एनडीए में शामिल होने से जेडीयू को सीधा लाभ मिलने के संकेत हैं।

जानें कौन से एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें ?

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।