स्वामी आत्मानन्द स्कूल में कोरोना विस्फोट, 8 छात्राएं मिली संक्रमित, 8 दिनों के लिए स्कूल हुआ बंद

टीआरपी डेस्क। बलरामपुर जिले के स्वामी आत्मानन्द स्कूल में कोरोना विस्फोट हुआ है। इस स्कूल के 8 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 8 छात्राओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासन ने स्वामी आत्मानन्द स्कूल को 8 दिनों के लिए बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब स्कूल में ऑनलाइन माध्यमों से बच्चों की पढ़ाई होगी।

बता दें प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी प्रदेश के स्कूलों में छात्रों के संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं। बीते दिनों सुकमा जिले के दोरनापाल नवोदय विद्यालय के छात्रों में 6 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 प्रदेश में 2373 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 1744 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 10 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IAS अधिकारी चितरंजन खेतान का दिलचस्प ट्वीट, लिखा- "नेताओं के काम वो बनाए और नेताओं की डांट वो खाए। क्या करें, क्या न करें, बोल मेरे भाई?"

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।