रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम करने एहतियातन जेल में निरुध कैदी अब अपने परिजनों से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। ये रोक आगामी 31 मार्च तक जारी रहेगी।
मंगलवार को जेल प्रशासन के अतिरिक्त महानिदेशक संजय इस बावत सभी जेल अ​धीक्षकों को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि जेल में आने वाले नए बंदियों की प्रवेश पूर्व स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही जेल में तैनात अमले को अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बंदियों को न्यायालयीन कार्यों के लिए केवल अपने वकील से मिलने की अनुमति होगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।