रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनियों के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना यह पदभार भी संभाल लिया है। वे शैलेंद्र शुक्ला का स्थान लेंगे जिन्होंने एक दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था।

सुब्रत साहू को मुख्यमंत्री सचिवालय का एसीएस भी नियुक्त किया गया है,यह पदभार भी उन्होंने मंगलवार को ग्रहण कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी में सुब्रत साहू को एक कमर्ठ व प्रभावशाली अधिकारी माना जाता है। वे राज्य में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इस पद पर रहते हुए राज्य विधानसभा चुनाव 2018 तथा लोकसभा चुनाव 2019 हुए थे। ये दोनों चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  OBC आरक्षण का मामला: फिर अटका फैसला, सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से मांगा समय, नवंबर तक टली SC की सुनवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।