IAS एसोसिएशन का दीपावली मिलन और विदाई समारोह शुरू, 21 अफसरों को दी जा रही है विदाई
IAS एसोसिएशन का दीपावली मिलन और विदाई समारोह शुरू, 21 अफसरों को दी जा रही है विदाई

रायपुर। राजधानी के राजीव गांधी स्मृति वन में IAS एसोसिएशन की तरफ से आज रिटायर्ड IAS अफसरों की विदाई समारोह का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में विदाई समारोह के साथ ही दीवाली मिलन का भी कार्यक्रम है। दीवाली मिलान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां पहले विदाई का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे रिटायर्ड अफसर अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। जिन आईएएस अफसरों को विदाई दी जा रही है, उनमें चीफ सिकरेट्री रहे अजय सिंह, सुनील कुजूर और आरपी मंडल के साथ ही सीके खेतान, डीडी सिंह, केडीपी राव, आलोक अवस्थी, दिलीप वासनीकर, टीएस महावर, एसएस केन, नरेंद्र शुक्ला सहित 21 रिटायर आईएएस अधिकारी शामिल हैं। बीते ढाई साल में जो भी आईएएस अफसर रिटायर्ड हुए हैं उन्हें इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। विदाई समारोह के बाद दीवाली मिलन का कार्यक्रम किया जायेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।