बालाघाट। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में अब तक 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
गढ़चिरौली जिले के ग्यारहबत्ती के जंगलों के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।


अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने कहा, ‘अब तक हमें सूचना मिली है कि 26 नक्सली मारे गए हैं। बताया जाता है कि नक्सलियों से भारी तादाद में हथियार भी बरामद हुए हैं। इस एनकाउंटर में सी-60 फोर्स के 4 जवानों के घायल होने की भी खबर हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

See also  NIA रेड: छत्तीसगढ़ में टॉप नक्सली लीडर्स के 4 मददगार गिरफ्तार, NIA ने कांकेर से लिया हिरासत में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।