शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2026 शुक्र, 16 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

CG News: धमतरी में तेंदुए के आतंक का अंत! ग्रामीणों ने पकड़ा, 19 घायल और 2 की मौत से दहला इलाका

Dhamtari News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी जिले में लगातार हमलों से आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ समय से बहीगांव, कारीपानी और बस्तर बूड़रा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी […]

Dhamtari Leopard Captured
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Dhamtari News: देवेंद्र कुमार मिश्रा। धमतरी जिले में लगातार हमलों से आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ समय से बहीगांव, कारीपानी और बस्तर बूड़रा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी लगातार हमलों के बीच करीब 19 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई, जबकि एक गर्भवती महिला और एक अधेड़ की मौत हो गई।

तेंदुए के आतंक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह देर रात बहीगांव में एक घर के अंदर घुस गया और अधेड़ लक्ष्मीनाथ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

तीन गांवों में फैला था आतंक

बहीगांव, कारीपानी और बस्तर बूड़रा सहित धमतरी-केशकाल के सीमावर्ती इलाके में तेंदुए के हमलों ने लोगों को दहशत में डाल दिया था। मामला सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व के सीतानदी वन परिक्षेत्र से जुड़ा है हमलों की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की थी।

तेंदुआ पकड़े जाने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

लगातार हमलों और जानमाल के खतरे के बीच तेंदुए को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की खबर से इलाके में राहत का माहौल है हालांकि, तेंदुए को किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में पकड़ा गया, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

हमलों में 19 घायल, दो लोगों की मौत

इस पूरे घटनाक्रम में 19 लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, तेंदुए के हमले में गर्भवती महिला और एक अधेड़ की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना था तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन