देवेंद्र कुमार मिश्रा
Dhamtari Holiday 2026: जिले के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है महाअष्टमी पर्व के अवसर पर कल, 19 अक्टूबर सोमवार को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा हालांकि, यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।
जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं इन अवकाशों का निर्धारण स्थानीय पर्वों और त्योहारों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि जिलेवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मना सकें।
महाअष्टमी पर कल रहेगा स्थानीय अवकाश
जारी आदेश के अनुसार, महाअष्टमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को संपूर्ण धमतरी जिले में स्थानीय अवकाश प्रभावशील रहेगा। जिलेवासियों को पर्व मनाने के लिए यह अवकाश दिया गया है। हालांकि, बैंक एवं कोषालय इस अवकाश के दायरे में शामिल नहीं होंगे।
वर्ष 2026 के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाश
जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश इस प्रकार हैं
- 10 सितंबर 2026, गुरुवार: पोला पर्व
- 19 अक्टूबर 2026, सोमवार: महाअष्टमी पर्व
- 9 नवंबर 2026, सोमवार: गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन)
जिला प्रशासन द्वारा घोषित ये स्थानीय अवकाश संपूर्ण धमतरी जिले में प्रभावशील होंगे नागरिकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी आवश्यक शासकीय अथवा वित्तीय कार्य की योजना बनाते समय संबंधित कार्यालय के संचालन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



