लोगों को हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी देने राजधानी में धर्म संसद का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्म संसद में छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली और अयोध्या से भी संत शामिल होने पहुंचे हैं। सभी संत सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म को लेकर अपनी बात इस धर्म संसद में रखेंगे।

धर्म संसद में संतों को सुनने शहर और आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को शोभायात्रा के साथ धर्म संसद का आगाज हुआ। दूधाधारी मठ से एक कलश यात्रा रावणभाटा मैदान तक पहुंची। इस यात्रा में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, विधायक विकास उपाध्याय और रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे भी शामिल थे।

आज रावण भाटा मैदान में धर्म ध्वजा को रखकर सभी संतो ने पूजा-अर्चना की। इसी के साथ धर्म संसद की शुरुआत हुई। 26 दिसंबर तक चलने वाली इस धर्म संसद में यूपी से भी बड़ी तादाद में संत पहुंचे हुए हैं।

दूधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास से मिली जानकारी के अनुसार धर्म संसद लोगों को हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि लोग न सिर्फ इसे समझें बल्कि अपने आचरण में भी शामिल करें। यह भारत राष्ट्र और समाज के लिए भी बेहद जरूरी है।

See also  प्रदेश भर में भाजपा के पुतले जलायेगी कांग्रेस, संसद में महिला सांसदों से दुर्व्यवहार का होगा विरोध

कार्यक्रम में आए संतों ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा कि महाभारत में भीष्म पितामह भी यह चाहते थे कि जीत अर्जुन की हो। मगर उन्हें साथ दुर्योधन का देना पड़ा। आज हम भी उसी प्रकार से कंफ्यूज हैं। हमें पता है कि सही क्या है मगर हम गलत की ओर आकर्षित हैं। जरूरी है सनातन धर्म को समझते हुए इसके अपने रोजमर्रा के जीवन में लागू करने की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।