TRP डेस्क : 2022 में होने जा रहे पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने तो पहले ही तैयारियाँ शुरु कर दी थीं, अब किसान संगठन इसमें उतर गए हैं। पंजाब में 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर सक्रिय राजनीति में आने की घोषणा कर दी है।

यह घोषणा करते हुए किसान नेता हरमीत सिंह कादियां ने बताया की मोर्चे का चेहरा बलबीर सिंह राजेवाल होंगे।किसान नेता बलदेव सिंह नियालका ने कहा कि लोगों की उम्मीद हमसे बढ़ते जा रही हैं। अब हमसे बहुत आशा है। जिस तरह लोगों ने कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन में हमारा साथ दिया है, अब आगे भी लोग हमारा साथ देंगे, हर वर्ग सहयोग करेगा ऐसा हमें विश्वास है।

See also  Punjab Election : प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 2 लाख 72 हजार लीटर शराब जब्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।