2 मई को दीदी गई, बनेगी BJP की सरकार, जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो ममता जीत पाएंगी या नहीं, इसमें भी है शंका- कैलाश विजयवर्गीय

टीआरपी डेस्क। बीजेपी के महासचिव और बंगाल इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijyavargiya) ने मंगलवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के बाद बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh chouhan) ने बंगाल दौरे के दौरान कहा था कि 2 मई को दीदी गई, बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। दो मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तो ममता जी भी जीत पाएंगी या नहीं, इसमें भी शंका है।

बता दें कि 7 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ब्रिगेड सभा (Brigrade) बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे। यह चुनाव की घोषणा के बाद पीएम मोदी की पहली रैली होगी. पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए बीजेपी के बंगाल ईकाई के नेताओं ने पार्टी नेताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन करने का निर्देश दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी की ब्रिगेड सभा में शामिल होने के लिए प्रचार कर रहे हैं।

See also  BREAKING: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन आर्डर पर हो सकेगी शराब की होम डिलीवरी, आबकारी मंत्री ने दिए ये संकेत

गेम हो गया है चेंज

यह पूछे जाने क्या पीएम नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली गेम चेंजर होगा? कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गेम चेंज हो गया है। अब दीदी ( ममता बनर्जी) का जाना तय है। दीदी विपक्ष में भी रहेंगी या नहीं। इसमें भी शंका है। बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 200 सीट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी का दावा है कि बंगाल में बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी।

चुनाव आयोग गुंडों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग से मांग की कि चुनाव आयोग गुंडों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे, क्योंकि जब-तक टीएमसी के गुंडें रहेंगे, बंगाल में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि बंगाल में निष्पक्ष चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोगों डराया जाता है। वृद्ध महिला के साथ पिटाई के मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में यदि किसी की हत्या भी हो जाती है, तो उनके परिजन भी नहीं बोल पाते हैं। मालदा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई। उनके पिता ने टीएमसी पर आरोप लगाया, लेकिन अगले दिन ही वीरभूम के टीएमसी अध्यक्ष पहुंचें और उनके पिता को अपना बयान बदलना पड़ा।

See also  नक्सलियों ने किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ जारी किया प्रेस नोट
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।