कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के दूसरे दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

टीआरपी डेस्क। आज सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने वैक्सीन लगवाई। दोनों ने दिल्ली हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में वैक्सीन का पहला डोज लिया। आज सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी टीके लगेंगे। इसके साथ कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी आज ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई VVIP ने टीके लगवाए थे।

सोमवार से देशभर में शुरू हुए वैक्सीनेशन के फेज में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। देश में 25 लाख लोगों ने टीके के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, इनमें से 6.44 लाख लोगों को सोमवार को ही अपॉइंटमेंट मिल गया।

कोविन ऐप पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, वेबसाइट से ही करना होगा

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहले दिन कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन में आई दिक्कतों के बाद हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि कोविन ऐप के बजाय वेबसाइट पर ही वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट लें। मंत्रालय ने कहा कि कोविन ऐप सिर्फ कोविड-19 वैक्सीन के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों के लिए है। रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट के लिए नहीं। हेल्थ मंत्रालय ने कहा कि अगर आपको वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है और अपॉइंटमेंट लेना है तो उसके लिए http://cowin.gov.in पर जाएं।

See also  West Bengal Municipalities Election : चुनाव से पहले इन दो नगर निकायों में TMC ने किया कब्जा

बिहार में निजी अस्पतालों में भी फ्री वैक्सीन

देशभर में सोमवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन के फेज में प्राइवेट अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। निजी अस्पतालों में टीके की कीमत 250 रुपए रखी गई है, लेकिन बिहार सरकार प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने वालों से भी पैसे नहीं ले रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।