रायपुर। मुख्यमंत्री निवास (Chief minister’s residence) में बुधवार को होने वाले जनचौपाल (Janchaupal) कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने दी। इस बुधवार यानि कल उनकी दूसरी चौपाल होती, मगर इसे स्थगित कर दिया गया है। जन चौपाल बुधवार 10 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित की जानी थी। जनचौपाल की शुरुआत पिछले हफ्ते सीएम भूपेश बघेल ने की थी।

मानसून सत्र की वजह से अगले सप्ताह होने वाले चौपाल को लेकर भी अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसे जल्द ही दोबारा शुरू किया जाएगा। पिछले बुधवार हुई जनचौपाल (Janchaupal) में भारी भीड़ मुख्यमंत्री निवास(Chief minister’s residence) में उमड़ी थी। जनचौपाल (Janchaupal)  में आवेदन देने आए लोगोंं की कतार मुख्यमंत्री निवास (Chief minister’s residence) से 5 सौ गज दूर तक देखी गई थी। मुख्यमंत्री के जनचौपाल में इस कार्यक्रम के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिल सकता है और अपनी बात रख सकता है।

See also  दूर-दराज के क्षेत्रों में हो सकेगा कोरोना टेस्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने लाॅन्च की चलती-फिरती लैब

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।