रायपुर। छत्तीसगढ़ में DPI (डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन) ने राज्य सरकार को कुल 64 दिनों की छुट्टियों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें दीपावली, दशहरा, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश शामिल हैं। राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर जल्द ही निर्णय लेगी।

प्रस्ताव के अनुसार, दशहरा की छुट्टियां 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक कुल 6 दिन, दीपावली की छुट्टियां 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 6 दिन, शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 6 दिन, और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक कुल 46 दिन का प्रस्ताव रखा गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।