दमोह/बिलासपुर। Dr John Camm Case: मध्य प्रदेश के दमोह स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की मौत के मामले में आरोपी फर्जी हृदय रोग विशेषज्ञ नरेंद्र यादव उर्फ ​​नरेंद्र जॉन केम को जिला अदालत में पेश किया गया।

दमोह पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की रिमांड पूरी होने के बाद गुरुवार न्यायालय में पेश किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिलासपुर के एक पुराने केस में रिमांड की मांग की, जिसे मंजूर कर आरोपी को चार दिन की रिमांड पर सौंप दिया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के हास्पिटल में भी मौतों के मामले में डॉक्टर नरेंद्र जॉन केन आरोपी है, इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज दर्ज है। इस केस में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाने की पुलिस भी कोर्ट पहुंची। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा सिंह की कोर्ट में रिमांड के लिए आवेदन दिया था। जिसके बाद मामले में सुनवाई हुई और आरोपी को बिलासपुर पुलिस को सौंप दिया।

See also  रायपुर में हिमालयन हाइट्स के फ्लैट में मिली युवक की लाश, वजह जानने जुटी पुलिस…

इलाज के दौरान हुई थी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की मौत

पुलिस के अनुसार इस केस से जुड़ा दूसरा मामला छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाना क्षेत्र से है, जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहां भी डॉक्टर एन. जॉन केम के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रिमांड पर लेने की कोर्ट से अनुमति मांगी, जिसे मंजूर कर लिया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।