Indira Gandhi International Airport: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम की वजह से 40 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है जबकि 100 के आसपास फ्लाइट्स देर से उड़ेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गंभीर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आए तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई उड़ानों पर असर पड़ा है। इसको लेकर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम की खराब परिस्थितियों के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संबंधित एयरलाइन से संपर्क कर अपनी फ्लाइट अपडेट जानकारी प्राप्त करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।