Drishyam 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
वीकडेज के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है और टिकट खिड़की पर पूरी तरह से राज कर रही है। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता से मेकर्स भी बेहद गदगद हैं।
‘दृश्यम 3’ ने आठवें दिन की शानदार कमाई
रिलीज के आठवें दिन भी ‘दृश्यम 3’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन लगभग 14.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन अब 260 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। फिल्म की यह रफ्तार यह साबित करती है कि दर्शकों को इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय बेहद पसंद आ रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में हुआ बड़ा धमाका
भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ‘दृश्यम 3’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 312 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि आठवें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन आंकड़ों को मिलाने के बाद ‘दृश्यम 3’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 407 करोड़ रुपये यानी 400 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म का यह सफर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक बनता जा रहा है।
‘हनुमान अंश’ की कमाई में फिर से आया उछाल
दूसरी ओर, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 64 दिन हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म की कमाई अब थम सी गई है और इसमें भारी गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि, एक बार फिर से दर्शकों की वापसी के कारण इसकी कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका कुल कारोबार अब 329.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ की कमाई में आई गिरावट
इसके विपरीत, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म ‘द वन’ की रफ्तार अब काफी धीमी पड़ चुकी है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं, जिसके चलते अब इसकी दैनिक कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को इस फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे, जबकि शुक्रवार को इसका कलेक्शन घटकर 55 लाख रुपये पर सिमट गया। इन आंकड़ों के साथ ‘द वन’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 66.35 करोड़ रुपये हो गया है।



