शनिवार, 10 अक्तूबर 2026 शनि, 10 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

80 साल पार बुजुर्गों को बड़ी राहत, पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त बस सफर की मिलेगी सुविधा, जानें कैसे बनवाएं पास?

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत अब तक 8 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को बस पास जारी किए जा चुके हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा करीब 2 हजार पास बनाए […]

Senior Citizens Free Bus Travel
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत अब तक 8 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को बस पास जारी किए जा चुके हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा करीब 2 हजार पास बनाए गए हैं। इस पास के जरिए पात्र बुजुर्ग राज्य के भीतर बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे।

योजना के तहत बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पास दिखाने वाले बुजुर्ग यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्हें बस में सुविधाजनक स्थान पर बैठाने और यात्रा के दौरान आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को पारिवारिक, सामाजिक और जरूरी कामों के लिए आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

योजना का लाभ नहीं मिले तो कहां करें शिकायत?

परिवहन विभाग की ओर से योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, सार्वजनिक स्थानों और बसों में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना का लाभ लेने में बुजुर्गों को परेशानी होने पर उनकी शिकायतों का समाधान किया जाए।

मुफ्त बस पास के लिए आवेदन कैसे करें?

पात्र वरिष्ठ नागरिक अपने नजदीकी समाज कल्याण विभाग या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वहां वरिष्ठ नागरिक बस पास या सियान सेवा बस पास के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन के दौरान निर्धारित फॉर्म, फोटो और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। आयु और निवास के सत्यापन के बाद पास जारी किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन और सहायता

ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ के सेवा पोर्टल serviceonline.gov.in/chhattisgarh पर जाएं। पोर्टल पर पंजीकरण या लॉगिन करके संबंधित सेवा उपलब्ध होने पर आवेदन किया जा सकता है। योजना से संबंधित सहायता के लिए सियान हेल्पलाइन नंबर 155326 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन