टीआरपी। Dussehra celebrations : दशहरा पर्व के अवसर पर 2 अक्टूबर को राजधानी में 10 से अधिक जगहों पर होने वाले रावण दहन उत्सव की तैयारियों के लिए प्रशासनिक समिति गठित की गई है। अलग-अलग मोहल्लों में होने वाले आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।


समिति में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय 9424264100 एवं अधीक्षण अभियंता संजय बांगड़े 7223999319, जेश नायडू 9644000770, प्रभारी अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर 9425502640, नगर निवेशक आभाष मिश्रा 9907992294, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव 8253087778, स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणीग्रही 9591285715 जिम्मेदारी सौंपी गई जोन 8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल 9238343470 द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा ।


जोन कमिश्नर की जिम्मेदारी


राजधानी में डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड सहित 10 से अधिक जगहों पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। निगम आयुक्त विश्वदीप ने सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजन हेतु दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।

See also  Accident: बस्तर पंडुम में शामिल होने दंतेवाड़ा आ रहे ग्रामीणों से लदी पिकअप पलटी, 25 घायल, 6 की हालत गंभीर, जिला असपताल में भर्ती

डब्ल्यूआरएस रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है। संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।