रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे के बाद एक बार फिर राजनीति गरमाने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी व आईटी रेड को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि भाजपा के पास सेंट्रल एजेंसी ही हथियार है।

वे यहां लड़ नहीं पा रहे हैं, इसलिए सेंट्रल एजेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा का काम सरकारों को अस्थिर करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में लड़ नहीं पा रही है। लगातार पदाधिकारी बदले जा रहे हैं। इसलिए सेंट्रल एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

सीएम ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि चुनाव तक ईडी की टीम यहां रहेगी। यही होता दिखाई दे रहा है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां-वहां ईडी के छापे पड़ते हैं। यहां सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। अधिकारी-कर्मचारियों को डराने का काम किया जा रहा है। केंद्र की टीम रमन सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच करे। भाजपा के नेता उसकी शिकायत करें। चिटफंड में कितना बड़ा घोटाला हुआ। चिटफंड घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं करती?

See also  ध्यान दें: निगम क्षेत्र में 9 घंटे का शटडाउन, आज रायपुर शहर के आधे घरों में नहीं आएगा पानी

बता दें कि शुक्रवार की सुबह ईडी ने राजधानी रायपुर, भिलाई व महासमुंद में कई ठिकानों पर दबिश दी है। इनमें आईएएस अधिकारी, पूर्व विधायक व बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, स्वतंत्र जैन व विपुल पटेल आदि से से जुड़े ठिकाने शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।