रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की निर्धारित छुट्टी की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025, शनिवार को निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इसे एक दिन पहले, यानी 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को घोषित किया गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि 6 सितंबर को निर्धारित सार्वजनिक और सामान्य अवकाश को रद्द कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। उल्लेखनीय है कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का ऐच्छिक अवकाश पूर्ववत प्रभावी रहेगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।