दंतेवाड़ा : जिले के कटेकल्याण इलाके में गुरूवार सुबह DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में DRG जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नक्सल प्रभावित चिकपाल क्षेत्र में DRG जवान पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान जवानों और नक्सलियों के बीड मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मुया मरकाम है जिसपर दर्जनों मामले दर्ज हैं और 5 लाख का इनाम भी उसपर था

दंतेवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में नक्सलरोधी अभियान के अंतर्गत सुकमा, जगदलपुर और बस्तर DRG, STF और CRPF की संयुक्त टीमें इन इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके तहत हुई मुठभेड़ में आज पांच लाख के इनामी नक्सली को जवानों ने ढेर किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।