UP Assembly Election: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्‍ट, MLA अदिति सिंह ने दिया इस्‍तीफा

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट (Congress List for UP Election) जारी कर दी है।

कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, जिसमें 50 महिला प्रत्याशियों के नाम थे। इसी के साथ ही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है और विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह (MLA Aditi Singh) ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘ आपको अवगत कराना है कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया स्वीकार करने का कष्ट करें।’

See also  INX Media Case- दीवार फांद कर पहुंची सीबीआई की टीम, P Chidambaram हुए गिरफ्तार

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी। यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।