दक्षिण बस्तर

टीआरपी डेस्क। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार सालेकसा पुलिस को यह जानकारी मिली की सालेकसा के अंतर्गत आने वाले हाजरा फॉल, कोपालगढ़, मरामजोब, महामाया पहाड़ी टावर लाइन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सलवादी घूम रहे हैं।

जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस अधीकारियो मिली उन्होंने अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार विशेष अभियान पथक सालेकसा व तूरकर पथक, नवेगांव बांध का काटेंगे पथक, गोंदिया का बी.डी.डी.एस पथक का संयुक्त सर्च अभियान जंगल परिसर में शुरू किया गया। इस दौरान सुबह 8:00 बजे के करीब प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन के 15 से 20 नक्सलियों को 50 मीटर की दूरी में देखा गया।

जिन्हें आत्मसमर्पण के लिए आवाहन किया गया, लेकिन नक्सलियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर आत्मरक्षा के लिए जवाब में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग गोलीबारी का जवाब दिया गया। पुलिस दल के बढ़ते दबाव के चलते घने जंगल का लाभ लेते हुए नक्सली भागने में सफल रहे।

घटनास्थल का सर्चिंग अभियान चलाए जाने पर दरेकसा दलम व प्लाटून 55 के 18 से 20 नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया सालेकसा पुलिस थाने में शुरू है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।