राजधानी के बूढ़ातालाब गार्डन में दो कौवों की मौत.... बर्ड फ्लू की आशंका
राजधानी के बूढ़ातालाब गार्डन में दो कौवों की मौत.... बर्ड फ्लू की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब गार्डन में दो कौवों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही निगम और स्वास्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अचानक हुई कौवों की मौत का कारण बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल मृत कौवों का सैपंल पशु चिकित्सा की टीम को दे दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सोमवार को बूढ़ागार्डन में दो कौवे मृत मिले। सुबह मॉर्निग वॉक में निकले लोगों ने मृत कौवे को गार्डन में पड़े देखा।

जिसके बाद इसकी सूचना निगम व स्वास्थ विभाग की टीम को तत्काल दी गई। जिसके बाद निगम व स्वास्थ विभाग मौके पर पहुंचकर दोनों कौवों के शव को बरामद किया। फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि कौवों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  झीरम घाटी हत्याकांड-NIA, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, 24 सितंबर को अगली सुनवाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।