सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। इसी कड़ी में सुकमा के मलकानगिरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ, जिसमे सुरक्षाबलों को सफलता हाथ लगी है।

मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान के घायल होने की खबर है। तुलसीडोंगरी इलाके की सीमा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक इंसास और एक SLR रायफल बरामद किया है।

वहीं मारे गए तीन नक्सलियों में दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर होने की खबर है। वारदात पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में हुई है। मुठभेड़ को लेकर जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने खुलासा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  BJP councilor arrest : ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल भाजपा पार्षद समेत 5  गिरफ्तार, सूखे नशे के खिलाफ मुहिम में मिली बड़ी सफलता