दिवाली पर थी दिल्ली को दहलाने की साजिश, आतंकी गिरफ्तार… AK-47, एक एक्स्ट्रा मैगजीन, 60 राउंड गोली, एक हैंड ग्रेनेड बरामद, ISI ने दी थी ट्रेनिंग

टीआरपी डेस्क। दिल्ली पुलिस ने दिवाली से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी फर्जी आईडी के साथ दिल्ली में रह रहा था। गिरफ्तार आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल के साथ एक एक्स्ट्रा मैगजीन व 60 राउंड गोली, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोली के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल जब्त की गई है।

आईएसआई ने दी थी ट्रेनिंग

दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली के रूप में हुई है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। ऐसी जानकारी मिली है कि यह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था। यह आतंकी दिल्ली में अली अहमद नूरी के रूप में नाम बदल कर रह रहा था। बताया जा रहा है कि आतंकी अशरफ अली को आईएसआई ने दिल्ली समेत भारत के अन्य हिस्सो में हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी। आतंकी के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।

तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने किया था अलर्ट

अभी तीन दिन पहले ही दिल्ली में फेस्टिव सीजन के दौरान आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट किया था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने शनिवार को पुलिस के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।