रायपुर। राजधानी के उरला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बर्खास्त डाॅक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि महिला डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही और सही से इलाज न किए जाने का आरोप है।

पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डाॅक्टर पूनम सरकार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ब्राम्हणपारा उरला निवासी पीड़ित संतोष साहू 27 वर्ष ने पत्नी के प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरला में भर्ती कराया था। मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस शिकायत में बताया कि प्रसव के दौरान समूचित उपचार बच्चे और उसकी मां को नहीं मिल पाया, जिस वजह से नवजात की मौत हो गई।

जिसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले में उरला थाने में अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने डाॅक्टर पूनम सरकार के खिलाफ बीएनएस 106-1 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। जांच के बाद इस मामले में डॉक्टर की गिरफ्तार भी संभव है।

See also  भूपेश सरकार के 1 साल पर बोले राहुल-नंबर देने का काम मेरा नहीं जनता का है, दिल्ली लौटे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।