टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले और उससे संबंधित अस्पतालों में सेवाएं देने वाले जूनियर डॉक्टर्स के लिए अच्छी खबर है। डॉ. मोहन यादव सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स के स्टायपेंड में वृद्धि करने का अहम फैसला लिया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।

अब इतना मिलेगा स्टायपेंड

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में डिप्लोमा /पीजी प्रथम वर्ष से लेकर जूनियर रेजिडेंट तक के पद शामिल हैं, सरकार ने डिप्लोमा/पी.जी. प्रथम वर्ष का स्टायपेंड 72,633 रुपये मासिक से बढ़ाकर 75,444 कर दिया है, डिप्लोमा/पी.जी. द्वितीय वर्ष को 74,867 रुपये की जगह 77,764 रुपये मिलेंगे।

इसी के साथ ही पी.जी. तृतीय वर्ष के मेडिकल स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, इंटर्न को अब 13,409 रुपये मासिक की जगह 13,928 रुपये मिलेंगे, सुपर स्पेशिलिटी प्रथम वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे इसी तरह सुपर स्पेशिलिटी द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, सुपर स्पेशिलिटी तृतीय वर्ष के स्टूडेंट को 77,102 रुपये की जगह 80,086 रुपये मिलेंगे, सीनियर रेसीडेंट को 84,924 रुपये मासिक की जगह 88,210 रुपये और जूनियर रेसीडेन्ट को 59,223 रुपये की जगह अब हर महीने 61,515 रुपये मिलेंगे।

See also  ड्रग तस्करी पर प्रहार : मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।