रायगढ़। जूट मिल थाना क्षेत्र की एक लकड़ी टाल में शुक्रवार को सुबह 10 बजे आग लग गई। गर्मी से चीजें सूखी होने के कारण थोड़ी सी हवा भी घातक साबित हुई।

आग तेजी से पूरे टाल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके तक पहुंचतीं, टाल का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। इससे कई लाख की कीमती लकड़ियां स्वाहा हो गर्इं।

क्या था पूरा मामला:

मिली जानकारी के मुताबिक ननसिया गांव स्थित लकड़ी टाल में शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। टाल के आस-पास बिजली आपूर्ति के लिए अस्थाई पोल लगाकर उनके सहारे तार लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड टीम को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इसके बावजूद भी लकड़ियों को नहीं बचाया जा सका।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  पूर्व सीएम बघेल को स्लीपर सेल वाले बयान पर मानहानि का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।