अपने ही जाल में फंसकर मछुआरे की मौत, बिलासपुर के खूंटाघाट में मिली लाश
अपने ही जाल में फंसकर मछुआरे की मौत, बिलासपुर के खूंटाघाट में मिली लाश

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के खूंटाघाट बांध में युवक की लाश मिली है। बताया गया है कि युवक बांध में मछली पकड़ने लिए गया था, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई है। मामले का पता तब चला जब सोमवार को लोगों ने उसकी पानी में तैरती हुई लाश देखी।

मरने वाले युवक का नाम नंदू राम गोड़(33) बताया गया है। जो सीस गांव का रहने वाला था। आशंका जताई गई है कि युवक की मौत उसी मछली पकड़ने वाले जाल में फंसकर हो गई, जिसे लेकर वो मछली पकड़ने गया था। फिलहाल रतनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।