बिग ब्रेकिंग: रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की अनुमति
बिग ब्रेकिंग: रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की अनुमति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड लाकडाउन को शिथिल करते हुए सरकार ने राजधानी रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की सशर्त अनुमति देने के लिए कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया है।

बता दें कि प्रदेश के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण 5 प्रतिशत से नीचे आ गया है वहां के लिए शासन ने नियमों को शिथिल करते हुए कुछ बड़ी रियायतें दी हैं। इस श्रेणी में रायपुर जिला भी आ रहा है। केवल रायगढ़, सूरजपुर और जांजगीर चांपा जिले को छोड़कर 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की सशर्त अनुमति देने के लिए कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया है।

रायपुर में 1 जून से होटल, बार एवं क्लब को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। इन स्थानों पर केवल 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने की अनुमति होगी। रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा।

शासन ने आदेश में आगे कहा है कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फ़ीसदी से कम है वहां पर शादियों की दावत और दूसरी पार्टियों की छूट होटलों और विवाह स्थलों पर दी जा सकेगी। शर्त यही रहेगी कि वहां पर सभागृह की क्षमता के 50 फ़ीसदी लोग या अधिकतम 50 लोग ही रह सकेंगे इससे ज्यादा लोगों को किसी भी हालत में वहां नहीं रखा जाएगा ।

See also  कांग्रेस को तगड़ा झटका: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।