रायपुर। अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख अमन सिंह ने एनडीटीवी लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने बताया कि “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।”

बता दें कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।

छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फरवरी, 2022 में सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अमन सिंह को हाईकोर्ट से तो राहत मिल गई है, लेकिन ईओडब्लू से उन्हें अब भी राहत नहीं मिली है।

See also  बड़ी खबरः आरक्षण के मुद्दे पर सदन में उबाल, कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

ईओडब्लूू ने हर महीने की 4 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराने की शर्त रखी है। वहीं अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपको यह भी बताते चलें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार भी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।