रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीद रही है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि

देख लीजिए किसान भाइयो, किसानों का धान न खरीदने का भाजपा सरकार का षडयंत्र सफल हो रहा है। जानबूझकर धान का उठाव नहीं किया रहा है। ऐसे में नई खरीदी संभव नहीं दिख रही है‌। महासमुंद ज़िले के समिति प्रबंधकों ने निर्णय लिया है कि 19 दिसंबर, गुरुवार से पूरे ज़िले में धान खरीदी बंद कर दी जाएगी। ये शुरुआत है। अभी बाक़ी ज़िलों में भी यही होगा।

“डबल इंजन” का धान न ख़रीदने का षड्यंत्र

अब तक:

  • महासमुंद ज़िले में धान ख़रीदी 19 दिसंबर से बंद
  • मजगाँव (नवागढ़) धान ख़रीदी बंद (खाद्य मंत्री का क्षेत्र)
  • हसदा सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा) में धान ख़रीदी बंद
  • लोलेसरा सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा) में धान खरीदी बंद
  • कंतेली सेवा सहकारी समिति (बेमेतरा) में धान खरीदी बंद
See also  बिलासपुर हाईकोर्ट को जल्द मिल सकते हैं नए चीफ जस्टिस

उन्होंने आगे लिखा है कि आपके पास भी कोई जानकारी हो तो साझा करें। भाजपा सरकार धान न ख़रीदने के षड्यंत्र में सफल हो रही है। हम किसानों से ठगी नहीं होने देंगे. ज़रूरत पड़ी तो सड़क पर उतरेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।