CM Raman Singh

रायपुर। प्रदेश में 7 नवंबर को होगा पहले चरण के 20 सीटों का चुनाव। बीजेपी चुनावी तैयारी में जुट गई। पूर्व मुख्यमंत्री समेत और 4 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन रैली में गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे हैं। इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 साल में 15 हज़ार करोड़ का घोटाला किया है। राजनांदगांव की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे पहचान दी है। यदि मैं केंद्र में मंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री बना तो राजनांदगांव की जनता की वजह से ही यह मुमकिन हो पाया। मुख्यमंत्री और इस क्षेत्र के विधायक के रूप में पंद्रह साल मैंने विकास किया, लेकिन पिछले पांच सालों में विकास पिछड़ गया, भूपेश सरकार ने राजनांदगांव के साथ हमेशा पक्षपात किया। भूपेश सरकार ने राजनांदगांव के साथ छल किया, धोखा किया। आईआईटी, आईआईएम लाने का काम बीजेपी सरकार ने किया, एक लाख से ज्यादा शिक्षाकर्मियों की भर्ती बीजेपी ने किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा,गरवा,घुरवा और बाड़ी। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ गई है कि, ये सब है लबारी।

आगे रमन सिंह ने कहा, लालू यादव ने चारा खाया, ये तो गोबर खा रहा है। राजा यदि चोर हो जाए तो कैसे करोगे? खजाना लूटने राजा ही लग जाए तो क्या करोगे? इसका एक ही विकल्प है। ऐसे राज को ही बदल दो। पीएससी में हुए भ्रष्टाचार का बदला युवा लेना चाहते है ना।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।