रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संजय जोशी कल 13 सितंबर को रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे उनका रायपुर आगमन होगा और 9.20 बजे वे राजीव लोचन श्रीवास्तव के रायपुर निवास पहुंचेंगे। इसके बाद 9.50 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां पहुंचकर 11.30 बजे से भाजपा कार्यकर्ता विष्णु अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

राजनांदगांव से वे दोपहर 1 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के निवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 3 बजे भिलाई से रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 7 बजे की फ्लाइट से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

See also  CG News: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव आज से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।