रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद लगातार कमजोर हो रहा है। शुक्रवार को एकबार फिर सुकमा जिला मुख्यालय में 8 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने हथियार के साथ पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया है। बता दें कि इनमें एसीएम रैंक के नक्सली शामिल हैं।

इसी के साथ ही सरेंडर करने वालों में 2 महिला नक्सलियों ने भी हथियार समेत सरेंडर किया। इस दौरान नक्सलियों ने SLR, INSAS, .303, .315 रायफल व एम्युनेशन जमा किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये नक्सली गोलापल्ली, कोंटा और किस्टाराम क्षेत्र में सक्रिय थे।

आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस और अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) पुलिस के संयुक्त प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम बताया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत हुई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले माओवादियों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन ने अन्य नक्सलियों से अपील करते हुए कहा है कि हथियार डालें, आत्मसमर्पण करें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएंय़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।