रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने घोषणा की है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। जिससे नए हितग्राही अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

See also  Mahtari Vandan Yojana : अब भी 1.44 लाख हितग्राहियों का आधार खातों से लिंक नहीं, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में जुटा मैदानी अमला